बूशर्ट के बटन से लेकर
व्यक्तित्व की पहचान
तक टाक देती है
वो माँ ही होती है जो
अनकही बातों को भी
झट से भांप लेती है
जूते की चमक से लेकर
चेहरे का नूर तक निखार देती है
वो माँ ही होती है जो
हर बात पर झट से
नज़र उतार देती है
खाने की प्लेट से लेकर
भाग्य की स्लेट
तक चमका देती है
वो माँ ही होती है जो
उतरे हुए चेहरे पर झट से
मुस्कान सजा देती है
✍️✍️


