कुछ अच्छा होने पर 

जो दिल और दिमाग़ 

पर छा जाता है

वो उत्सव हो तुम


कुछ दर्दनाक होने पर 

जो इलाज याद आता है

वो औषधि हो तुम


कुछ समस्या होने पर

जो उपाय याद आता है

वो समाधान हो तुम


कुछ अधूरा होने पर

जो पूरक याद आता है

वो हमसफ़र हो तुम

वो हमसफ़र हो तुम

✍️✍️


पूरक(पूरा करने वाला)