थक चुके कदमों को
अब कुछ देर का विश्राम चाहिए
परेशानियों से मुक्ति
और सुकून का परवान चाहिए
तपते से इस दिल को
अब ठंडी सी बयार चाहिए
दुखती तन की तहों को
थोड़ा सा प्यार चाहिए
तड़पती इन उम्मीदों को
अब थोड़ा सा आराम चाहिए
दौड़ती भागती इस ज़िंदगी को
थोड़ा सा विराम चाहिए
✍️✍️
