लफ़्ज़ों की भरमार है
जज़्बात खड़े शर्मसार हैं,,
ताने,शिकवे और रुसवाई
वक्त की कैसी मार है
भावों का आभाव है
बिगड़ा सबका स्वभाव है,,
स्वार्थ,ढोंग और ढिठाई
रिश्तों की कैसी चाल है
समझने में लाचार है
खामोशियों की दरकार है,,
बहस,विवाद और समझौते
ज़िंदगी फिर भी कमाल है
ज़िंदगी फिर भी कमाल है!!
✍️✍️
