बेवजह सी है ज़िन्दगी

गमों की ख़ामोशियों के बीच

क़हक़हों की असल मायनों में

वजह तुम हो...


बेवजह सी है ज़िन्दगी

हक़ीक़तों की वीरानियों के बीच

रंगीनियों कि असल मायनों में

वजह तुम हो...


बेवजह सी है ज़िन्दगी

बेचैनियों की चारदीवारियों के बीच

दिल को सुकून देने वाले स्तंभ

असल मायनों में

वजह तुम हो

वजह तुम हो

✍️✍️