ख़्वाब जो हों ज़िंदा
तो उम्र के क्या मायने हैं
दिल जो हो जवां
तो हार जाते आईने हैं
हसरतें जो हों बेरोक
तो उम्र का क्या मोल है
दिल जो हो बच्चा
तो अंकों का क्या तौल है
जोश जो हो बरकरार
तो दुश्वारियों का क्या ठौर है
हौसलों के दम पर ही तो
उम्र का असली ज़ोर है
✍️✍️
