उम्मीदों पर निर्भर
उम्मीदों पर ही ज़िंदा है
इंसान उम्मीदों की
नगरी का मुस्तक़िल बाशिंदा है
उम्मीदों से बंधा
उम्मीदों का ही पुलिंदा है
इंसान उम्मीदों की
नगरी का बेखौफ़ परिंदा है
उम्मीदों से जुड़ा
उम्मीदों का ही हिस्सा है
इंसान उम्मीदों की
नगरी का मुसलसल किस्सा है
✍️✍️
मुस्तक़िल(स्थिर/permanent)बाशिंदा(रहनेवाला)
मुसलसल(निरंतर/लगातार)
