लबों पर सजती
मनमोहक मुस्कान हो तुम
उतार चढ़ाव भरी इस जिंदगी में
खुशियों का परवान हो तुम
दिल में हरपल
मचलते अरमान हो तुम
नित्य बदलती
आकांक्षाओं के बीच
निरंतर ठहरा हुआ गुमान हो तुम
हकीकतों की ज़मीन पर मेरी
ख्वाहिशों को परवाज़ देने वाले
खुला आसमान हो तुम
तुमसे ही है दुनिया मेरी
तुमसे ही ये दिल ओ जान है
तेरी एक मुस्कुराहट पर
हज़ारों खुशियां कुर्बान है
✍️✍️
