मुझे तेरी मुस्कुराहटों की आदत है
तेरी मौजूदगी मेरी बंदगी और
तेरी नज़रें मेरी इबादत हैं
मुझे तेरी सरगोशियों की आदत है
तेरे लफ़्ज़ मेरी बंदगी और
तेरे एहसास मेरी इबादत हैं
मुझे तेरी आगोशियों की आदत है
तेरी बाहें मेरी जन्नत और
तेरी नज़दीकियाँ मेरी इबादत हैं
✍️✍️


