हां ये सच है थक गई हूं मैं

थोथे रिश्तों से पक गई हूं मैं


बनावटी बातें अब मुझसे होती नहीं

दिखावों की खातिर ख़ुद को खोती नहीं 


मिले न मन जहां,, वहां जाती नहीं

हाथ हर किसी से अब मिलाती नहीं 


चुप रही लंबा समय 

हर किसी के वास्ते

समझा न कोई जब 

हम चल दिए अपने रास्ते 


दिल जो दुखाए उससे 

दूर से ही राम राम है

जबसे जाना औरों को ,,

ख़ुद में आराम ही आराम है

✍️✍️