थोड़ी सी मुश्किलें
थोड़ी सी परेशानियाँ
ठोकरें हैं हजारों
मगर छोड़िए न नादानियाँ
थोड़ी सी शिकायतें
थोड़ी सी नाराजगियाँ
शिकवे हैं हज़ारों
मगर छोड़िए न दिलदारियाँ
थोड़ी सी उलझने
थोड़ी सी बेचैनियाँ
अड़चने हैं हज़ारों
मगर छोड़िए न रवानियाँ
थोड़ी सी हैं दूरियाँ
थोड़ी से फासले
कारण हैं हज़ारों
मगर जाने न दीजिए यारियाँ
✍️✍️


