ज़रूरतों को थोड़ा रख किनारे
ख्वाबों पर भी ध्यान दें
ज़िम्मेदारियाँ कभी ना होंगी ख़त्म
ये अच्छे से जान लें
बेचैनियों को थोड़ा रख किनारे
दिल ओ दिमाग़ को आराम दें
उलझनें कभी ना होंगी ख़त्म
ये भली भांति मान लें
अपेक्षाओं को थोड़ा रख किनारे
ख़ुद की करनी पर भी ध्यान दें
इच्छाओं का ना कोई छोर है
इस सत्य को जान लें
✍️✍️
