तरसती इन निगाहों को 

बस इक तेरी तस्वीर का सहारा है

मर चुकी हूं कबकी मैं

मुझे तो सिर्फ़ तेरी यादों ने संभाला है


सुबकती इन आँखों को 

बस इक तेरी आहट की आस है

हताश होती उम्मीदों को 

बस तेरी मौजूदगी की तलाश है


तड़पते हुए दिल को

बस अब तन्हाईयों का सहारा है

महज़ इक तेरे ना होने से

कटता नहीं वक्त हमारा है

✍️✍️