तेरे होने से ही तो
ज़िंदगी गुलज़ार है
तू ही मेरे चेहरे का नूर
तू ही मेरे दिल का करार है
तेरे होने से ही तो
ज़िंदगी दमदार है
तू ही मेरी सांसों की डोर
तू ही धड़कनों की झंकार है
तेरे होने से ही तो
ज़िंदगी श्रृंगार है
तू ही मेरे जज़्बातों की रवानी
तू ही एहसासों की बहार है
✍️✍️
