अंदर दबा रखा था 
तो सब ठीक था ,,
झूठ की आड़ में
सत्य बैठा निर्भीक था

क्या हुआ जो बोल दिया 
अपना दिल खोल दिया,,
ताला वो चुप्पी का
लफ्ज़ों ने जो तोड़ दिया

वास्तविकता के प्रत्यक्ष
आने से क्यों घबराते हैं,,
मिथ्या के साए में पलते रिश्ते
न जाने क्या चाहते हैं!!
✍️✍️