बात बात पर 
रूठ जाते हैं
स्वार्थ से जुड़े रिश्ते,,
इक हल्के से झटके से
टूट जाते हैं

हर बात पर मुँह 
फूल जाता है,,
इक छोटी सी गलती से
रिश्ता झूल जाता है

दो जो तवज्जो 
तो ऐंठ जाते हैं,,
सुकून देखकर आपका
ख़ुदगर्ज़ रिश्तों के
दिल बैठ जाते हैं!!
✍️✍️