सुकून की तलाश में
निकल पड़े इक रोज़
अनजान सी राहों पर
मिली इक रोज़ "ख़ुशी
थोड़ा जल्दी में थी
रोक कर पूछा जो मैंने
की मिलोगी कब बेइंते
तो बोली वो मुस्कुरा
जहां पर रुक जाएंगी
तेरे मन की सारी "चाह".
सुकून की तलाश में
निकल पड़े इक रो
अनजान सी राहों पर
मिला इक रोज़ "इत्मीनान
थोड़ा जल्दी में था
रोक कर पूछा जो मैंने
की मिलोगे कब बेइंते
तो बोला वो मुस्कुरा
जहां पर थम जाएंगी
तेरे मन की सारी "जिरह".
सुकून की तलाश में
निकल पड़े इक रो
अनजान सी राहों पर
मिले इक रोज़ "ख़्वाब
थोड़ा जल्दी में थे
रोक कर पूछा जो मैंने
की पूरे कब होगे बेहिसा
तो बोले वो मुस्कुरा
जब कुछ ना रहे
खोने को तेरे पास..
✍️✍️✍️
