अँधेरों से पार लगाती हैं

समस्त चिंताओं से 

मुक्ति दिलवाती हैं


कठिन राहों को मुक़म्मल 

मंज़िल तक पहुंचाती हैं

मन के सारे भ्रमों से 

रिहाई दिलवाती हैं


मुसीबतों के लम्हों में 

हर क्षण साथ निभाती हैं

डूबती हुई नैया को 

क़दम क़दम पर पार लगाती हैं


माँ के आगे जो शीश नवातें हैं

उनकी हर मनोकामना 

माँ पूर्ण कर जाती हैं

✍️✍️