सोशल मीडिया का अपना एक अलग संसार है

भांति भांति के लोगों से ये रहता हरदम गुलज़ार है


ना जाती का मुद्दा ना धर्म का बवाल है

दिल हल्का करने का ये अद्भुत कमाल है


ना तोहमतों का सिलसिला ना ही जज़्बात बदनाम हैं

एक दूजे के सुख दुख में शामिल यहाँ लोग तमाम हैं


ना दिखावों का चोला ना दुनियादारी का झाम है

यहाँ तो बस चैन ओ सुकून का इंतज़ाम ही इंतज़ाम है

यहाँ तो बस चैन ओ सुकून का इंतज़ाम ही इंतज़ाम है

✍️✍️