सवालों की तह में
छुपे हुए से जवाब हैं
ख़ुद को आँकते अच्छे
औरों को बताते फिरते ख़राब हैं
चुप्पियों की तह में
छुपे लफ़्ज़ों के अंतराल हैं
कुछ साथ छूट गए तो कुछ
संग फ़िलहाल हैं
उलझनों की तह में छुपे
चैन ओ सुकून और करार हैं
कश्मकश में गुज़र
रही है ज़िंदगी और
लोग पूछते हैं क्या हाल है
✍️✍️
