देते हैं नसीहतें मुफ़्त में
ख़ुद पर कभी आज़माते नहीं
करते तो है लोग बड़ी बड़ी बातें
मगर वक्त आने पर कभी काम आते नहीं
बेजान सी हो चुकी दिल की दीवारों पर
कभी जज़्बातों की दस्तक दे पाते नहीं
खामोशियों में दब चुकी चीखों को
सुनकर भी कभी लबों पर लाते नहीं
आंखों से बहते हुए दर्द को
कभी दिल से महसूस कर पाते नहीं
जो कहते हैं ख़ुद को अज़ीज़
वो साथ होते हुए भी
माथे पर उभरे शिकन देख पाते नहीं
करते तो है लोग बड़ी बड़ी बातें
मगर मौके पर कभी साथ निभाते नहीं
मगर मौके पर कभी साथ निभाते नहीं
✍️✍️
