भेज रही हूं स्नेह निमंत्रण
दिल खोल स्वीकार करो,,
आकर मेरे घर पर माँ
हम सब का उद्धार करो

भोग नहीं कुछ 
प्रेम है अर्पण,,
कृपा सुधा बरसा देना
हो जाए कोई भूल यदि
खुले हृदय से भुला देना

नहीं कोई तुझसा बलशाली
ममता की तुम देवी हो,,
दुःख हो चाहे कोई भी 
सब विपदा हर लेती हो

जग रूठे चाहे रूठे दुनिया
तनिक भी मुझको फर्क नहीं,,
बिसराना न तुम मुझे कभी
"माँ "तुम बिन मेरा अस्तित्व नहीं!!
✍️✍️