ख़त्म क्यों हो जाती हैं 

वो लंबी लंबी बातें

याद बहुत आती हैं

वो गुज़री मुलाकातें


लग कैसे जाते हैं 

संबंधों में जाले

खोल क्यों नहीं पाते

लोग नज़दीकियों के ताले


पनप कैसे जाती हैं

दिलों में गलतफहमियाँ

सूख क्यों जाती हैं

एहसासों की टहनियाँ


समझ क्यों नहीं पाते

इक दूजे के दिल का हाल

उठाते क्यों फिरते हैं

लोग अपनों पर सवाल

लोग अपनों पर सवाल

✍️✍️