समय का चक्र है ये

किसी को ना बख्शेगा

जो जितना उड़ रहा

उतना ही उसपर

शिकंजा कसेगा


चूकेगा ना तनिक भी

अपनी रफ़्तार से

रहेगा डटा वक्त इकटुक

डरेगा ना प्रतिकार से


संभला जो ना अभी भी

तो बहुत पछताएगा

छूटा जो तीर

प्रतिशोध का

तब कुछ भी

समझ ना पायेगा

✍️✍️