तन के घाव देखे हर कोई
मन की पीड़ को देखे कौन
थोथी मुस्कुराहटों का
ज़माना दिवाना
दर्द की टीस को सेठे कौन
बनावटी लफ़्ज़ सुने हर कोई
ख़ामोशी पहचाने कौन
झूठ की रीत का
ज़माना दिवाना
सच की प्रीत को बूझे कौन
हार जीत का खेल पुराना
कोशिशों को माने कौन
नतीजों का मोहताज ज़माना
प्रयासों को समझे कौन
प्रयासों को समझे कौन
✍️✍️
