सादगी के अपने कुछ अलग ही फसाने हैं

सूरत से ज़्यादा हम सीरत के दीवाने हैं


सादगी के अपने कुछ अलग ही नज़राने हैं

बनावट से ज़्यादा हम वास्तविकता के दीवाने हैं


सादगी के अपने कुछ अलग ही तराने हैं

दिखावों से ज़्यादा हम स्वाभाविकता के दीवाने हैं


सादगी के अपने कुछ अलग ही मायने हैं

मशहूरियत से ज़्यादा हम साधारणता के दीवाने हैं

✍️✍️