झूठ की माया

दुनिया के इस दौर में

अनमोल बहुत है

अदाकारी का दौर है ये साहब

यहां सच में झोल बहुत है..


सच का दामन फीका

और बेमोल बहुत है

तीखे सच पर हावी

मधुर झूठ का हुनर बहुत है...


असत्य की चाल तेज़ और

सत्य की रफ्तार धीमी बहुत है

सच्चाई के पन्नों पर बिखरी

मिथ्या की स्याही बहुत है...


अजीब है ये दुनिया जो झूठ के फरेब पर फिदा

और सच के ऐतबार से अंजान बहुत है

✍️✍️