यहां किसी को कम नहीं

सबको ज़्यादा चाहिए

जब बात आए देने की तो

हर मसले में तगादा चाहिए


आज नहीं तो कल और कल नहीं

तो परसों का बहाना चाहिए

औरों को गम बांटने वालों को

चैन ओ सुकून का ठिकाना चाहिए


यूं तो रहते हैं ख़ुद अनजान अपनों के

दुःख और तकलीफ़ो से मगर अपने लिए

हर रोज़ खुशियों का खज़ाना चाहिए


यहां किसी को कम नहीं सबको ज़्यादा चाहिए

औरों का नुकसान करने वालों को

हर मर्तबा ख़ुद का फ़ायदा चाहिए

✍️✍️