रिश्ते थे पहले कम

मगर थे जितने भी सब बेमिसाल थे

आज के दिखावटी संबंधों पर 

एक व्यंग्यात्मक सवाल थे


ठाट-बाट थे पहले कम

मगर फिर भी दिल से 

सब मालामाल थे

वो शोहरतों के नहीं 

शख़्सियत के कमाल थे


छू तो ली आज बेशक 

ऊंचाइयों की बुलंदियाँ

मगर दिल के फिर भी कंगाल है 

चमक दमक सब अपनी जगह 

मगर बेचैनियों के सब जंजाल हैं

✍️✍️