सुख में खड़े सब आस पास
दुःख में कोसों दूर हैं
बातें बनाएं बैठे बैठे
यही दुनिया का दस्तूर है
बिना मतलब के साथ खड़े
ज़रूरत पड़ने पर मज़बूर हैं
बहानों की पोटली बाँधे
रिश्ते ऐसे कमज़ोर हैं
कमियों पर देते ताने हज़ार
गुणों पर बैठे मूक हैं
ईर्ष्या से सरोबार नाते
करते यही सलूक है
✍️✍️
