परवाह करते करते थक से गए हैं
क़दम कोशिशों के अब सिमट से गए हैं
अपने ही अपनों को अब खटक से रहें हैं
क़दम नज़दीकियों के अब भटक से गए हैं
औपचारिकताओं के दिखावों में अटक से गए हैं
क़दम सहजता के अब बिदक से गए हैं
परवाह करते करते थक से गए हैं
क़दम सानिध्य के अब सिमट से गए हैं
✍️✍️
बिदक (shrink/कम होना)
