चाहे लाख आएं मुश्किलें

मगर थकते नहीं है

क़दम कोशिशों के

कभी रुकते नहीं है


वक्त के तूफानों के आगे

कभी झुकते नहीं है

मंजिलों को पाने वाले मुसाफ़िर

कभी रुकते नहीं हैं


रूकावटों से वो कभी

डरते नहीं हैं

जड़े हो मज़बूत जिनकी

हौसलों की

वो मेहनत के पथ से कभी

हटते नहीं है

✍️✍️