प्यार और तकरार का
कुछ अजीब सा नाता है
मनाने का मज़ा
रूठने पर ही आता है
नोक झोंक का सिलसिला
खूब रंग जमाता है
छोटी छोटी कहा सुनी से ही
रिश्ते का रूप निखर कर आता है
हल्की फुल्की शिकायतों
का अपना ही इक फ़ायदा है
थोड़ी सी नाराज़गी से
प्यार और गहराता है
✍️✍️
