खुशनसीब होती है वो संतान

जिनके सर पर पिता का साया होता है

पिता ही ज़िन्दगी की सबसे बड़ी माया होता है


पिता संतान का भाग्यविधाता होता है

मुश्किल वक्त में पिता के साथ होने से दर्द आधा होता है


पिता अस्तित्व और स्वाभिमान का अटूट स्तंभ होता है पिता ही संतान की तकलीफ़ के रास्ते में प्रतिबंध होता है


पिता संतान की समस्त अभिलाषाओं को पूर्ण करता है

जीवन की डगर से सारे दुखों को दूर करता है


नसीब वाले होते है वो जिनके सर पर पिता का हाथ होता है

और ज़िन्दगी की हर उड़ान में हर पल उनका साथ होता है

✍️✍️