पीहू मिलन की आस में सुध बुध दियो गवाए
जब आए पीहू सामने तो बैठी होश गवाए....
देख छवि पीहू कि मनमोहनी ,नैना दिए मुस्काए
चैन वैन सब खो दिया , फ़िर भी दिल की प्यास ना जाए...
जब गई पी के सामने सोलह श्रृंगार सजाए
चमक पीहू कि देखकर,मन गयो सकुचाय...
ऐसी लागी प्रीत पीहू से, अब दिल को कुछ और ना भाए
पी जो संग ना हो पल भर को ,तो कुछ भी रास ना आए
✍️✍️
