फ़िर वही शाम

फिर तेरी यादें 

फिर हुई आँखें नम

फिर हुआ तेरे आस

पास होने का भ्रम


फिर पुकारा तुझको

फिर छेड़ा तेरा ज़िक्र

फिर तुझको ना पाकर

टूट गया मन


फिर समेटा ख़ुद को

फिर रोके आँसू

फिर छिटकी मुस्कान 

ज़िंदगी तेरे बिन 

हर क़दम इक

नया इम्तिहान

✍️✍️