दिल में दर्द अपार

चेहरे पर

मुस्कुराहटों का श्रृंगार

फरेब है


आँखों में अश्कों की धार

लबों पर मुस्कान की

तीखी तलवार

फरेब है


जहन में बेचैनियों का राज़

दिखावों में सुकून का ताज

फरेब है


जज़्बातों में नफ़रत का घोल

लफ़्ज़ों में प्रेम का झोल

फरेब है


हकीकत में दूरियाँ कमाल

ज़माने में नज़दीकियों की मिसाल

फरेब है

✍️✍️