कई रंगों में आता हूं

हर किसी को लुभाता हूं


आम से आदमी को 

आसमान पर बैठाता हूं

चंद मिनटों में ही 

धरातल पर ले आता हूं


ज़्यादा हो जाऊं तो

इज़्ज़त दिलाता हूं

हो जाऊं जो ख़त्म

तो नाकों चने चबवाता हूं


जी हां मैं हूं "पैसा"

इंसान के अस्तित्व 

की कीमत बतलाता हूं

इंसान के अस्तित्व 

की कीमत बतलाता हूं

✍️✍️