कभी हरकत बदल गई
तो कभी फितरत बदल गई
आई जब जब नौबत साथ निभाने की
तब तब उनकी तबियत बदल गई
कभी हालात बदल गए
तो कभी ख्यालात बदल गए
आई जब जब नौबत साथ निभाने की
तब तब उनके जज़्बात बदल गए
कभी सवालात बदल गए
तो कभी इल्ज़ामात बदल गए
आई जब जब नौबत साथ निभाने की
तब तब उनके लम्हात बदल गए
✍️✍️
इल्ज़ामात(इल्ज़ाम)
