देखें ना तुझे इक पल को भी
तो ये आंखें बौखला उठती हैं
सुने ना तुझे इक पल को भी
तो ये धड़कनें तिलमिला उठती हैं
महसूस ना जो तू हो इक पल को भी
तो ये सांसें उखड़ जाती हैं
स्पर्श ना कर सके जो
तुझे इक पल को भी तो
ये उंगलियाँ मचल जाती हैं
साथ ना जो तू हो इक पल को भी
तो दिल बगावत पर उतर आता है
बात ना हो जो इक पल को भी
तो चेहरे पर मातम सा छा जाता है
ना जाने कैसा है ये रिश्ता
और कैसा ये अजीब नाता है
जो इक तेरे सिवा ज़िंदगी को
कुछ भी रास ना आता है
✍️✍️
