मुस्कुराहट भी कमाल की चीज़ होती है

दिल की गहराई में गोते लगाती है

हर पल जज़्बातों के भेद छुपाती है


ख़ामोश लबों से भी छलक जाती है

शिकवे और शिकायतों को रफू कर जाती है


बेकरारों की दुनियाँ को संवार जाती है

बेजान चेहरों को निखार जाती है


दिल में उठते तूफानों को दबा जाती है

आंखों की नमी को होठों पर सजा जाती है


परेशानियों में दिल को सुकून दे जाती है

उदासियों को अधरों की मुस्कान दे जाती है


बहुत कुछ कह कर भी काफी कुछ छुपा जाती है

मुस्कुराहट ज़िन्दगी को बेपरवाह अंदाज़ दे जाती है

✍️✍️