एक ही बात के हज़ार मतलब निकाल लेते हैं

अजीब होते हैं वो लोग जो औरों की

हर बात में बाल की खाल निकाल देते हैं


अपनी गलतियों को कर अनदेखा

औरों में सौ नुक्स निकाल लेते हैं

अजीब होते हैं वो लोग जो

दूसरों की हर बात में टांग अड़ा देते हैं


छुपा कर खुद की ज़िंदगी

गैरों के हर राज़ बोल देते हैं

अजीब होते हैं वो लोग जो

बिना सोचे समझे औरों का

कच्चा चिट्ठा खोल देते हैं

✍️✍️