तवज्जो के मोहताज रिश्ते

बात करने से भी कतराते हैं

शख़्सियत पर नहीं

महज़ हैसियत के

दम पर इठलाते हैं


नज़दीकियों के

तलबगार रिश्ते

छोटी छोटी बातों

पर बिफर जाते हैं

स्पष्टता पर नहीं

महज़ थोथे दिखावों के

दम पर इठलाते हैं


हकीकतों के मोहताज रिश्ते

हसरतों को झुठलाते हैं

विचारों की स्वंत्रता पर नहीं

खोखले समझौतों के

दम पर इठलाते हैं

✍️✍️