मिडिल क्लास परिवारों के
कुछ अपने ही लतीफ़े हैं
ज़िंदगी को चखने के
इनके अलग ही तरीके हैं
आमदनी थोड़ी और
दिल के रहीस हैं
सुविधाएं उन्नीस
मगर ठाट-बाट बीस हैं
न ऑडी की चमक
न आईफोन के खर्चें हैं
चौराहों पे गपशप के मगर
इनके अपने ही चर्चे हैं
न बड़ी हवेलियाँ
न गेट पर पहरेदार हैं
मोहल्ले के घर घर में
मगर किस्से मज़ेदार हैं
✍️✍️
