क़ैद ना कर सके जो तुझको कोई

मेरी बिटिया तेरी खातिर

मुझे ऐसा मकान बनाना है

परवाज़ जो रोक सके ना तेरी

तेरे वास्ते मुझे ऐसा आसमान बनाना है


हरा ना सके जो तुझको कोई

मेरी बिटिया तेरी खातिर

मुझे ऐसा मुक़ाम बनाना है

तरक्की जो रोक सके ना तेरी

मुझे तुझे ऐसे परवान चढ़ाना है


ग़ैर कोई तुझे छू ना सके

मेरी बिटिया तेरी खातिर

मुझे ऐसा फ़रमान बनाना है

दिखा ना सके कभी नीचा कोई तुझको

मुझे तुझमें ऐसा गुमान बनाना है

मुझे तुझमें ऐसा गुमान बनाना है

✍️✍️