वो छोटी छोटी पहाड़ियाँ

वो सरसो की महकती फुलवारियाँ


वो बेपरवाह बेफिक्र खिलखिलाते चेहरे

वो पेड़ पौधे और खुशियों के पहरे


वो लोगों का स्नेह और प्रेम आपार

वो सुकून के हर तरफ़ चर्चे हज़ार


वो आम के बाग वो पीपल की छाया

वो चूल्हे की सुगंध जिसने दिल हर्षाया


वो चाय की टपरी वो छोटी छोटी पहाड़ी

वो थोड़ी थोड़ी दूर पर महकते फूलों की क्यारी


वो खिलखिलाती धरा वो पानी की कलकल 

वो मिट्टी के घर वो पंछियों की हलचल


वो खटिया की बुनाई वो ट्यूब वैल का पानी

वो बंजारा मिजाज़ी वो दिली मेज़बानी

✍️✍️