मतलब ने जोड़ा सबको

मतलब ने झकझोरा है

मतलब के हैं रिश्ते सारे

मतलब को किसने छोड़ा है


मतलब ने बिखराया सबकुछ

मतलब ने डुबोया है

मतलब है सुख दुख का साथी

मतलब ने ही संजोया है


मतलब ने गिराया सबको

मतलब ने सिखाया है

मतलब है जीवन का शिक्षक

मतलब में सबकुछ समाया है

✍️✍️