सुख हो या दुख

हर हाल में संभाल लेते हैं,,

माता पिता ही हैं जो

सबकुछ हँस कर टाल देते हैं


बुरा हो या भला

हर स्थिति पर इनका ज़ोर है,,

माता पिता ही हैं जिनके

हाथों हमारी डोर है


सरल हो या कठिन

हर दुविधा आसान है,,

माता पिता ही हैं जिनके

पास हर मुश्किल का समाधान है


आँधी हो या तूफ़ान

हर पल हमारी ढाल हैं,,

माता पिता ही हमारी

ज़िंदगी का सार हैं!!

✍️✍️