होने नहीं देते जो जीवन की किसी भी परीक्षा में विफल

माता पिता बना देते हैं जीवन के हर कार्य को सफ़ल


मुश्किल वक्त में बन जाते हैं सहारे की ढाल

चाहे कैसे भी हो हालात माता पिता लेते हैं संभाल


चाहे कैसी भी हो परिस्थिति या कोई भी हो संताप

माता पिता का दिल लेता है सबकुछ पहले ही भांप


चाहे करो ना कोई पूजा या कोई भी महान काम

लेकिन माता पिता का हरदम खूब करो सम्मान


क्योंकि, दो चीजों का इस दुनिया में कोई नहीं है मोल

एक माँ की ममता और दूजा पिता का साया अनमोल

✍️✍️