मरम्मतें क्या करवाते उन यादों की

जहां चमक सिर्फ़ इक तेरे होने से थी

तेरे साथ हंसने से थी 

और तेरे साथ रोने से थी


समेटते क्या उन जज़्बातों के

बिखरे हुए टुकड़ों को

जहां पूर्णता सिर्फ़ इक तेरे होने से थी

तेरे साथ सँवरने से थी 

और तेरे साथ संजोने से थी


जोड़ते क्या उन टूटी हुई मुस्कुराहटों को

जहां खुशियाँ सिर्फ़ इक तेरे होने से थी

तुझसे ही रूठ तुझको मनाने में थी

तेरे संग ज़िंदगी बिताने में थी

तेरे संग ज़िंदगी बिताने में थी

✍️✍️